गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण की देती है प्रेरणा : डा. राजेश भाटिया
श्री सिद्धपीट हनुमान मंदिर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा
फरीदाबाद। मार्किट नंबर-एक स्थित श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना वकील तरुण भाटिया व उनकी घर्मपत्नी तान्या भाटिया दवारा
की गई। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भगवान गोवर्धन की पूजा कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है, जो हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, गौमाता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के कल्याण का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा का महत्व बताकर संपूर्ण मानव समाज को यह संदेश दिया था कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है और हमें प्रकृति द्वारा प्रदान किए गए संसाधनों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए। डा. भाटिया ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में गोवर्धन पूजा का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। पर्यावरण प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों का लगातार दोहन और प्रकृति के प्रति बढ़ती लापरवाही हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे में हमें केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, जल संरक्षण और स्वच्छता को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा और संरक्षण भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों को भी इन संस्कारों से जोडऩा चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक पर्व हमारी आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, भाईचारे, एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता के केंद्र भी हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में धार्मिक चेतना जागृत होती है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है। डा. राजेश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे धार्मिक पर्वों को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। इस अवसर पर प्रधान डॉ. राजेश भाटिया के संग उनकी धर्म-पत्नी जनक भाटिया, मंदिर के चेयरमैन बंसी लाल कुकरेजा, दलपति-अनिल चावला,, रिंकल भाटिया, आशीष अरोड़ा आशीष भाटिया पनकी अरोड़ा
, अमित नरूला, भरत कपूर, रविंदर गुलाटी, अरविन्द शर्मा, आशीष अरोड़ा, मुकुल कपूर , अजय शर्मा, अनुज नागपाल, , प्रेम बब्बर, राकेश धमीजा, , , जतिन मलिक, कुनाल बब्बर, मुकुल कपूर, , संजय अरोड़ा, व् अन्य शामिल रहे| पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।