दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का 3 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की गई थी।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी राहुल त्रिवेदी उर्फ छिंगा, पिता नवल त्रिवेदी, निवासी ग्राम मनुरिया को दबोच लिया। आवश्यक विधिवत कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी लवकुशनगर नितेश पटेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर.एन. पटेरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम व साइबर सेल के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।