'भाभीसा' का मास्टरस्ट्रोक: भीण्डर में 26 साल बाद कांग्रेस की वापसी, कानोड़ में दो-तिहाई बहुमत से रचा इतिहास
राजस्थान के 309 नगर निकायों के चुनाव परिणामों में उदयपुर जिले की भीण्डर और कानोड़ नगर पालिकाओं के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। भीण्डर में पूरे 26 साल बाद कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए अपना बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर लिया है, जबकि कानोड़ में पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ एकतरफा जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है।
भीण्डर में एक बेहद करीबी और रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस ने कुल 25 में से 13 वार्डों में जीत का परचम लहराकर सत्ता में वापसी की है। हालांकि, साल 2010 में अध्यक्ष पद के सीधे चुनाव में कांग्रेस के देवेंद्र सिंह शक्तावत ने जीत जरूर दर्ज की थी, लेकिन उस समय भी बोर्ड पर कब्जा भाजपा का ही रहा था। कानोड़ में कांग्रेस ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 14 वार्ड अपने नाम किए और दो-तिहाई बहुमत हासिल किया।
भाभीसा' की रणनी