
*थाना जाखल पुलिस ने गौशाला चोरी मामले में आरोपी को किया काबू*
*-ट्रैक्टर की बैटरी, केबल व लोहे का सामान चोरी करने का है आरोप; एक आरोपी पहले ही हो चुका है काबू*
जाखल, 23 अगस्त। थाना जाखल पुलिस ने गौशाला से ट्रैक्टर की बैटरी, करीब 60 फुट केबल, इंजन का लोहे का हैंडल तथा अन्य लोहे का सामान चोरी करने के मामले में आरोपी जगसीर उर्फ सिरा पुत्र देशराज निवासी बाजीगर बस्ती, जाखल को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को श्री कृष्ण गौशाला, जाखल मंडी के संचालक अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 जुलाई की शाम गौशाला से ट्रैक्टर की बैटरी, करीब 60 फुट केबल, इंजन का लोहे का हैंडल तथा अन्य लोहे का सामान चोरी हो गया। गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चोरी का सामान ले जाते दिखाई दिए।
शिकायत के आधार पर थाना जाखल में अभियोग संख्या 102 दिनांक 26.07.2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी जगसीर उर्फ सिरा को काबू किया। इससे पहले इसी मामले में एक अन्य आरोपी को भी पुलिस द्वारा काबू किया जा चुका है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में चोरी हुए सामान की बरामदगी तथा अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
Uklana, Hissar | Aug 23, 2026