
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन
विभिन्न कार्यक्रम अंतर्गत विभागीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा
सीएम हेल्पलाइन में खराब प्रदर्शन पर कार्यवाही के निर्देश
वेतन, पारिश्रमिक और मानदेय का भुगतान समय पर किए जाने के निर्देश
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर ने विभिन्न कार्यक्रम अंतर्गत विभागीय प्रगति की समीक्षा की और प्रदर्शन सुधारने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की और बजट आवंटन प्राप्त कर शीघ्र भुगतान करने तथा अपात्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतें फोर्स क्लोज करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर असंतोषजनक प्रदर्शन पर बीएमओ गोहद के विरुद्ध निलंबन का प्रस्ताव तथा बीपीएम गोहद की सेवा संपत्ति का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर में निर्देश दिए कि मानसून में वेक्टर जनित रोगों की नियमित निगरानी की जाए और इनका प्रकोप रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन, पारिश्रमिक और मानदेय के भुगतान समय पर किए जाएं तथा सीएमएचओ से आवश्यक स्वीकृति ई-आफिस के माध्यम से प्राप्त की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के ई-आफिस और जेम पोर्टल के प्रशिक्षण के भी निर्देश दिए। उन्होंने 108 एम्बुलेंस वाहनों की चेकलिस्ट के आधार पर मासिक ऑडिट आगामी दिवस में पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एएनएम-विहीन स्वास्थ्य केंद्रों में निकटवर्ती एएनएम के अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए जाएं। रौन, मौ और गोरमी में समर्पित पोषण पुनर्वास केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने एचएमआईएस तथा यूविन पोर्टल पर टीकाकरण की समीक्षा कर निर्देश दिए कि टीके लगाने के बाद पोर्टल पर जानकारी अद्यतन रखी जाए, लहार और मेहगांव में आंकड़ों की प्रविष्टि धीमी होने पर अतिरिक्त एमटीएस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दस्तक अभियान अंतर्गत बच्चों की स्क्रीनिंग तथा शिशु मृत्यु की समीक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाने और सीएचओ को इसके सत्यापन के लिए आभा आईडी से लिंक करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत एक्सरे स्क्रीनिंग, निक्षय मित्र फूड बास्केट वितरण, 70़ के आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्माण कार्य, आगामी पल्स पोलियो अभियान, इत्यादि की भी समीक्षा की। बैठक में सीएमएचओ, सिविल सर्जन, बीएमओ और बीपीएम उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind