सम्राट चौधरी और उनके मंत्री, विधायक काम करके लोगों की शिकायतों और नागरिकों के द्वारा की जाए जा रही आलोचना को खत्म नहीं करते हैं, बल्कि डराकर, धमका कर, मारपीट करके, पुलिस द्वारा केस दर्ज करवा कर, वीडियो डिलीट करवा कर, पोस्ट डिलीट करवा कर जनता का मुंह ही बंद करने में विश्वास करते हैं!
मुजफ्फरपुर नगर विधायक रंजन कुमार ने मुजफ्फरपुर के सड़कों का पोल खोलते हुए एक बनाए गए वीडियो को पत्रकार के मोबाइल से जबरदस्ती डिलीट कर दिया और अब अपने समर्थकों से पत्रकार को धमकी भी दिलवा रहे हैं।
इससे पहले भी एक फेसबुक पोस्ट को लेकर मुजफ्फरपुर नगर विधायक रंजन कुमार ने एक युवक की पिटाई कर दी थी। भाजपा का यही लोकतंत्र विरोधी चरित्र है, जिसके कारण ये भाजपाई संविधान द्वारा दिए गए नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को ही खत्म करना चाहते हैं।
Siwan, Siwan | Aug 6, 2026