🚨 मल्लावां में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कांवड़ियों से कथित अभद्रता का आरोप
हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के नया गांव चौराहे पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी कांवड़ियों से कथित तौर पर अभद्र व्यवहार कर रहे थे।
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने के बाद हरदोई पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस की ओर से बताया गया कि संदर्भित प्रकरण में थाना प्रभारी मल्लावां को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अब जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी कि वायरल पोस्ट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है।
📍 स्थान: नया गांव चौराहा, थाना मल्लावां, हरदोई
Hardoi Police UP Police
#हरदोई #मल्लावां #कांवड़यात्रा #हरदोईपुलिस #UPPolice #DigitalKhabar #BreakingNews #Police #KanwarYatra
Bilgram, Hardoi | Aug 16, 2026