Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

Digitalkhabar

सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन से वार्ता के बाद कक्षाओं में लौटे

फतेहपुर। थाना किशनपुर क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में मंगलवार प्रातः छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तथा थाना किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने विद्यालय में आरओ के माध्यम से स्वच्छ पेयजल, प्रत्येक कक्षा में पर्याप्त पंखों की व्यवस्था, निर्धारित मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन, कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए बेंच-डेस्क, शौचालयों एवं खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई तथा विज्ञान वर्ग की मान्यता दिए जाने की मांग उठाई।

जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि छात्रों की पहली छह मांगों पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और संबंधित कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पेयजल, पंखों की व्यवस्था, मध्याह्न भोजन तथा साफ-सफाई से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

विज्ञान वर्ग की मान्यता के संबंध में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आवश्यक प्रयोगशालाओं एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण के बाद नियमानुसार मान्यता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

प्रशासन के अनुसार पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। अधिकारियों से वार्ता के बाद सभी छात्र शांतिपूर्वक अपनी-अपनी कक्षाओं में लौट गए।

#DigitalKhabar #Fatehpur #Kishanpur #SarvodayaInterCollege #DMFatehpur #NidhiGuptaVats

सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन से वार्ता के बाद कक्षाओं में लौटे फतेहपुर। थाना किशनपुर क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में मंगलवार प्रातः छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तथा थाना किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने विद्यालय में आरओ के माध्यम से स्वच्छ पेयजल, प्रत्येक कक्षा में पर्याप्त पंखों की व्यवस्था, निर्धारित मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन, कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए बेंच-डेस्क, शौचालयों एवं खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई तथा विज्ञान वर्ग की मान्यता दिए जाने की मांग उठाई। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि छात्रों की पहली छह मांगों पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और संबंधित कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पेयजल, पंखों की व्यवस्था, मध्याह्न भोजन तथा साफ-सफाई से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। विज्ञान वर्ग की मान्यता के संबंध में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आवश्यक प्रयोगशालाओं एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण के बाद नियमानुसार मान्यता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासन के अनुसार पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। अधिकारियों से वार्ता के बाद सभी छात्र शांतिपूर्वक अपनी-अपनी कक्षाओं में लौट गए। #DigitalKhabar #Fatehpur #Kishanpur #SarvodayaInterCollege #DMFatehpur #NidhiGuptaVats

Bilgram, Hardoi | Jul 29, 2026

फतेहपुर: जसवंत गिहार बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत जसवंत गिहार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा, फतेहपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत गिहार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिले में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

#Fatehpur #JaswantGihar #BJP #BJPOBCMorcha #BJPFatehpur #BharatiyaJanataParty #OBCMorcha #UttarPradesh #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #DigitalKhabar #SamacharDigital

फतेहपुर: जसवंत गिहार बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत जसवंत गिहार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा, फतेहपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत गिहार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिले में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। #Fatehpur #JaswantGihar #BJP #BJPOBCMorcha #BJPFatehpur #BharatiyaJanataParty #OBCMorcha #UttarPradesh #PoliticalNews #HindiNews #BreakingNews #DigitalKhabar #SamacharDigital

Bilgram, Hardoi | Jul 29, 2026

Latest Digitalkhabar News Videos - Watch the Latest News of August 2, 2026 | Public App