
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने सचिवालय के सभागार में सेवा संकल्प अभियान को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और दिए आवश्यक निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिस विभाग को जो कार्य सौंपा गया है उसे पूरी निष्ठा व समयबद्ध तरीके से करें और किसी भी प्रकार की कोताही न करें। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आर्शीवाद का दीया, विकसित भारत संकल्प,नमो सेवा, आनंद का उत्सव, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा सेतु अभियान जैसी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा विभागीय सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें ताकि सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी कार्यों को सही ढंग से पूर्ण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसेवा को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाना है और अभियान की गतिविधियों की नियमित रूप से समीक्षा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाए।
इस अवसर पर नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला परिषद के सीईओ ब्रह्म प्रकाश, जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र सिंह, डॉ. दिव्या मंगला, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लत्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहें।