भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ अशोकनगर द्वारा शनिवार को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया। स्कार्फ स्काउटिंग की पहचान अनुशासन, सेवा एकता, और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।इस अवसर पर स्काउट गाइड जिला संघ अध्यक्ष श्री मनोज जैन, जिला मुख्य आयुक्त श्री दया सिंह संधू, जिला शिक्षा अधिकारी जिला कमिश्नर गाइड मधु शर्मा, डी पी सी राहुल शर्मा ,चंद्र शेखर सिसौदिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी सभी को स्कार्फ पहनाकर विश्व स्काउट स्कार्फ डे की शुभकामनाएं दीं एवं जिला संघ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन शर्मिष्ठा जगताप जिला संगठन आयुक्त द्वारा किया गया । कार्यक्रम में अवदेश शर्मा जिला हेड क्वार्टर कमिश्नर, जिला संगठन आयुक्त गाइड शर्मिष्ठा जगताप, जिला सचिव मुकेश शर्मा, जितेंद्र रघुवंशी, रीना शर्मा, वर्षा एवं स्काउट गाइड उपस्थित रहे।
#ashoknagar