छठ व्रतियों के लिए सराहनीय पहल, रूद्र ट्रेडर्स की ओर से निःशुल्क मिलेगा आम की लकड़ी
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रूद्र ट्रेडर्स की ओर से सराहनीय पहल की गई है। स्टील एवं एल्यूमीनियम कार्यशाला, रूद्र ट्रेडर्स के संचालक प्रेम मेहता ने छठ व्रतियों की सुविधा और सहयोग के उद्देश्य से निःशुल्क आम की लकड़ी उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि छठ पूजा में प्रसाद बनाने के लिए आम की लकड़ी का विशेष महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के आम की लकड़ी दी जाएगी।
इच्छुक छठ व्रती एवं श्रद्धालु आम की लकड़ी प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
📍 स्थान: रूद्र ट्रेडर्स, बंशीधर मंदिर जाने वाली गली, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)।
📞 संपर्क नंबर: 8409431055
रूद्र ट्रेडर्स की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
#chhathpooja #गढ़वा #nagaruntari
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2026