#बालाघाट
आज 23 अगस्त को को श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्चों को समय पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया।
प्रभावित क्षेत्र में वि.खंड बिरसा के 16 आंगनबाड़ी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई। वि.खं. बिरसा में 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को भोजन दिया गया। वि.खं. बैहर में 20 आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं बिरसा वि.खंड में 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिला एवं बच्चों को घर पर आहार भी दिया गया तथा वि.खंड आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों / गर्भवती एवं धात्री माताओं को THR का प्रदाय किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp #mp_wcdmp
#WelfareTribal