सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी
राशन पर्ची जारी होने से परिवार को मिला खाद्यान्न का सहारा
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘कहानी सेवा की’ श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं, सागर जिले की देवरी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलारी के ग्राम समराखेड़ी निवासी एक बालक की। बालक ने बताया कि पहले उनके परिवार को राशन नहीं मिल पाता था। शासन द्वारा राशन पर्ची जारी किए जाने के बाद अब परिवार को नियमित रूप से राशन प्राप्त हो रहा है। राशन पर्ची जारी होने से परिवार को खाद्यान्न की सुविधा मिली है और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्राप्त हो रहा है।
बालक ने बताया कि राशन पर्ची जारी होने के बाद अब उनके परिवार के सभी सदस्यों को शासन की राशन व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। पहले राशन नहीं मिलने के कारण परिवार को खाद्यान्न की व्यवस्था करने में परेशानी होती थी, लेकिन अब राशन प्राप्त होने से सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि राशन पर्ची जारी होने और परिवार को राशन मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। इसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद दिया।
#SwachhataHiSeva #jansamparkMP #sagar