हत्या के मामले में वांछित 52 वर्षीय प्रेमचंद गिरफ्तार
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में मारपीट और जानलेवा हमले में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त प्रेमचंद यादव (52) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को डकही मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। 10 नवंबर को अखिलेश यादव की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोपियों पर लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। घटना में वादी की मां की मौत हो गई थी। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
Basti, Basti | Nov 12, 2026