
चलती ट्रेनों में महिलाओं के हैंडबैग उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
जीआरपी उरई की बड़ी सफलता, चोरी के तीन मोबाइल बरामद; पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा
उरई (जालौन)
जीआरपी उरई पुलिस ने चलती ट्रेनों में महिलाओं के हैंडबैग चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
आरोपी के कब्जे से करीब 22,500 रुपये कीमत के एक वीवो और दो ओप्पो कंपनी के चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल जीआरपी उरई में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 3:50 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर पर रेलवे लाइन के पास चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस ने बाबूलाल पाल (38) पुत्र रामप्रकाश, निवासी ग्राम बनफरा, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन चोरी के मोबाइल बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पिछले छह-सात माह के दौरान चलती ट्रेनों में महिलाओं के हैंडबैग चोरी किए थे।
चोरी किए गए बैगों में मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान रखा होता था। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल उन्हीं वारदातों से जुड़े हैं।
जीआरपी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी नागेंद्र सरोज, उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार (विशेष ड्यूटी), हेड कांस्टेबल आलोक कुमार तथा कांस्टेबल अंजेश कुमार (विशेष ड्यूटी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आपकी क्या राय है?
क्या चलती ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए और सख्त इंतजाम होने चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#उरई #जालौन #जीआरपी #GRP #रेलवे_पुलिस #चलती_ट्रेन #चोरी #मोबाइल_चोरी #महिलाओं_की_सुरक्षा #अपराध #गिरफ्तार
#ब्रेकिंग_न्यूज #उत्तरप्रदेश #रेलवे #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #JalaunNews #Orai #Bundelkhand #CrimeReporterJalaun #SonuMaharaj #RailwayCrime #TrainSafety #PoliceAction #Justice
Kalpi, Jalaun | Jul 4, 2026