
जालौन पुलिस की बड़ी कामयाबी
मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गैंग ध्वस्त, 4 शातिर गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली, हथियार-कारतूस, नकदी और चोरी का सामान बरामद
कदौरा पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम का बड़ा एक्शन, चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए सक्रिय गैंग का किया पर्दाफाश
जनपद जालौन की कदौरा थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य दो को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को ग्राम बसरेही निवासी विमल सिंह के घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में थाना कदौरा पर मुकदमा संख्या 81/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी।
23 जुलाई की रात चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
रिंकू राजपूत उर्फ डुमर (घायल), जिला हमीरपुर
गयेंद्र राजपूत उर्फ गब्बू (घायल), जिला हमीरपुर
शैलेन्द्र यादव, जिला हमीरपुर
अंकित राजपूत, जिला हमीरपुर
बरामदगी
2 अवैध तमंचे
4 जिंदा व 3 खोखा कारतूस
ताला तोड़ने वाले रॉड
2 अदद पेचकस
1 प्लास
5 मोबाइल
एक बैग
घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन
₹50,270 नकद
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 21 जून की रात ग्राम बसरेही में चोरी की घटना को अंजाम दिया था और उसी तरह की एक अन्य वारदात की फिराक में थे।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपियों पर हमीरपुर, महोबा, बांदा और जालौन सहित कई जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#JalaunPolice #KadouraPolice #PoliceEncounter #BreakingNews #CrimeNews #Jalaun #UPPolice #Encounter #ThiefGang #GangBusted #BigAction #Crime #Urai #Hamirpur #MurderAttempt #IllegalWeapons #PoliceSuccess #LatestNews #ViralNews #SonuMaharaj #JalaunUpdates #UttarPradesh #SGOTeam #SurveillanceTeam #OperationSuccess #Breaking #HindiNews #CrimeReporter #DailyNews #ExclusiveNews
Kalpi, Jalaun | Jul 24, 2026