
मर्दन नाका से 95 पैकेट भोजन एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया, बाँदा रोटी बैंक की टीम लगातार सेवा में जुटी
बाँदा, 04 अक्टूबर 2026।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम द्वारा जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद के लिए लगातार सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को निर्धारित दिन और समय पर संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मर्दन नाका क्षेत्र से भोजन एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, सदस्य डॉ. राकिब फारूकी, सचिन साहू और जीतेंद्र कुमार ने सेवा कार्य में सहभागिता की।
टीम ने मर्दन नाका क्षेत्र के 25 घरों से 25 पैकेट भोजन एकत्र किए। इसके अलावा निहाल खान द्वारा 68 पैकेट भोजन उपलब्ध कराया गया, जबकि निषाद फर्नीचर की ओर से 2 पैकेट भोजन प्राप्त हुए। इस तरह कुल 95 पैकेट भोजन एकत्र हुआ।
एकत्र भोजन को बाँदा रोटी बैंक के अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान और शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान को सौंपा गया। इसके बाद टीम द्वारा इन भोजन पैकेटों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से भोजन उपलब्ध कराने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सहयोग के लिए अपील
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने आम लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद के लिए भोजन, कपड़े या आर्थिक सहयोग देना चाहता है, वह संस्था से संपर्क कर सकता है।
संपर्क नंबर:
📞 9451988451
📞 8318456975
#BandaRotiBank #BandaNews #Seva #Humanity
Banda, Banda | Oct 5, 2026