बाँदा रोटी बैंक ने 350 जरूरतमंदों को बांटे कपड़े और उपयोगी सामान
बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को शहर के धीरज नगर छोटा बाईपास क्षेत्र में वृहद सेवा अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान करीब 350 जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ियां, किताबें, पर्स, जूते-चप्पल समेत दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा मर्दन नाका के उप शाखा प्रमुख निहाल खान के नेतृत्व में हुआ। धीरज नगर निवासी समाजसेवी रोहित ने भी अभियान में सहयोग किया।
सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम ने स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहीं शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान ने दानदाताओं, सहयोगियों और स्थानीय लोगों का आभार जताया।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी पिछले आठ वर्षों से प्रत्येक रविवार जरूरतमंद लोगों की सहायता करती आ रही है। संगठन की ओर से बताया गया कि समाज के लोगों द्वारा दान में उपलब्ध कराए गए कपड़े और उपयोगी सामान जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, ईदगाह शाखा प्रमुख नसीर खान, इरफान खान, अलीमुद्दीन, निहाल खान, जितेंद्र यादव, सचिन साहू समेत संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे। सामग्री प्राप्त करने वाले लोगों ने रोटी बैंक की टीम के प्रति आभार जताया।
#BandaRotiBank #BandaNews #Banda #SamajSeva
Banda, Banda | Oct 4, 2026