दतिया से आशुतोष तिवारी होंगे BJP के उम्मीदवार, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकिट
एमपी दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद लिस्ट जारी की है,
आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से BJP का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, वे M.P. हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ) के पद पर भी रहे हैं।हालांकि, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव की तैयारी की थी, लेकिन उनका नाम पार्टी ने काट दिया है,पूर्व गृह मंत्री का लगातार विरोध और पूर्व में चुनाव हारने के कारण उनका टिकिट कटा गया है