
इंटर्न्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
---
युवाओं में प्रशासनिक समझ, नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल, संचार दक्षता, विश्लेषणात्मक सोच एवं तकनीकी क्षमताओं के समग्र विकास हेतु जिले के प्रत्येक विकासखण्डों में 15 इंटर्स हेतु अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री यंग इंटर्स फॉर गुड गवर्नेस प्रोग्राम के अन्तर्गत एक वर्ष हेतु इंटर्नशिप के माध्यम से आवेदन एम.पी. ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं। उद्यमिता विकास केंद्र के जिला समन्वयक ने बताया कि ऐसे युवा जो मध्यप्रदेश राज्य के स्थानीय निवासी हों एवं जिस जिले में आवेदन कर रहे हैं, उस जिले के मूल निवासी होने के साथ ऐसे युवा जो भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वर्ष 2022-23, 2023-24 या 2024-25 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त किए हों तथा जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष हो, वह आवेदन के लिए पात्र होंगे। इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही आमंत्रित किए गए हैं।
उद्यमिता विकास केंद्र के जिला समन्वयक ने बताया कि इसके आवेदन एम.पी. ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से https://eseva.mp.gov.in/cms/ लिंक पर सर्च बॉक्स में मुख्यमंत्री यंग इंटर्स फॉर गुड गवर्नेस प्रोग्राम पर जाकर अपना आवेदन अपलोड कर सकते हैं। इन्टर्न की अवधि एक वर्ष रहेगी। यह सूचना लिंक सेडमैप की वेबसाइट cedmapindia.mp.gov.in/jobs पर भी उपलब्ध है। आवेदक सिर्फ ई-पोर्टल सेवा के माध्यम से ही आवेदन करें, अन्य पर किए गए आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Finance, Madhya Pradesh
#khandwa