
छात्र सुरक्षा से कोई समझौता नहीं!
लखनऊ में हुई दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी बाँदा के निर्देश पर जनपद में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं का व्यापक निरीक्षण कराया जा रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है।
🔹 बिना पंजीकरण संचालित संस्थानों की पहचान की जा रही है।
🔹 अग्निशमन एवं सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया जा रहा है।
🔹 सुरक्षित प्रवेश-निकास एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।
🔹 मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।
अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील:
किसी भी कोचिंग या लाइब्रेरी में प्रवेश लेने से पहले उसकी सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक मानकों की जानकारी अवश्य लें। यदि किसी संस्थान में सुरक्षा संबंधी गंभीर कमी दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें। आपकी सतर्कता किसी बड़ी दुर्घटना को होने से रोक सकती है।
जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित एवं मानक अनुरूप शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
— Amit Aasery
ज़िला अधिकारी बांदा
Banda, Banda | Jun 25, 2026