
छतरपुर। मध्य प्रदेश के मंत्री दिलीप अहिरवार को एक बुजुर्ग दुकानदार ने जमकर खरी खोटी सुनाई। बुजुर्ग ने कहा कि चंदला में एक रुपये का विकास नहीं हुआ है। पुलिस चौकी तक नहीं है। इस दौरान मंत्रीजी हाथ जोड़े खड़े हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
छतरपुर के चंदला विधानसभा से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री दिलीप अहिरवार को दीपावली पर नगर भ्रमण के दौरान एक बुजुर्ग दुकानदार ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खरी-खरी सुना दी। चंदला के बजरिया इलाके में अपनी दुकान पर बैठे वृद्ध स्वर्णकार और भाजपा के पुराने कार्यकर्ता नारायण सोनी ने मंत्री को क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की अनदेखी पर जमकर नसीहत दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि चंदला नगर पालिका में एक रुपए का विकास नहीं हो रहा है और क्षेत्र में आज तक पुलिस चौकी तक नहीं बन पाई है। ATS के शिकंजे में धमकीबाज: दिलजीत का कॉन्सर्ट रुकवाने और अमिताभ बच्चन का ‘जलसा’ उड़ाने दी थी धमकी, ग्वालियर हाईकोर्ट को भेजा था मेल
इस दौरान मंत्री दिलीप अहिरवार हाथ जोड़कर उनकी बातें सुनते रहे और अपनी ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का हवाला देते हुए सफाई देते नजर आए। बुजुर्ग ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि लोगों की भीड़ में घिरे रहने के बजाय अपने मन से क्षेत्र के जरूरी काम करिए। मंत्री जब ज्यादा जवाब नहीं दे पाए तो उल्टे पैर लौट गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है#ChhatarpurNews #MPNews #DilipAhirwar #Chandla #ViralVideo #MadhyaPradesh #Virat24News #MPPolitics