एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कुआं खेड़ा में कक्षा दसवीं के 24 छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह एवं संस्था से स्थानांतरित शिक्षकों का सम्मान समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। जिसमें संकुल प्राचार्य बद्रीलाल दांगी एवं संस्था प्राचार्य प्रेम नारायण दांगी द्वारा बच्चों को परीक्षा उपयोगी उद्बोधन दिया गया।