
कुरकुरे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 321 लीटर विदेशी शराब, रानीगंज पुलिस ने पिकअप चालक को दबोचा!
Sambadiya News-संवदिया न्यूज
रानीगंज, अररिया। रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 321 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है। शराब को कुरकुरे के नीचे छिपाकर बोलेरो पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, रानीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप रानीगंज होकर गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर थाना के दारोगा संजय पाण्डेय, अभिषेक कुमार, अजय पासवान, गौतम कुमार सहित पुलिस बल ने शुक्रवार की रात रानीगंज बाजार स्थित भरगामा मोड़ पर वाहन जांच अभियान शुरू किया।
इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर के बोलेरो पिकअप वाहन संख्या WB 73 G 3200 का चालक पुलिस बल को देखकर वाहन लेकर भागने लगा। हालांकि, पुलिस बल के सहयोग से वाहन को पकड़ लिया गया।
पिकअप की तलाशी लेने पर कुरकुरे के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। गिनती करने पर कुल 321 लीटर विदेशी शराब पाई गई। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमोली, वार्ड संख्या-4, सिमवारा निवासी मो. राजा बाबू (27), पिता मो. जाकिर के रूप में हुई है।
रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
#RaniGanj #Araria #BiharNews #LiquorSeized #PoliceAction #ForeignLiquor #CrimeNews #SambadiyaNews #Followers #Everyone