बालिका सैनिक स्कूल की छात्राओं का बड़ा प्रदर्शन,
सुविधाएं नहीं मिलीं तो अभिभावक घर ले जाएंगे बच्चे
बीकानेर। बीकानेर के जयमलसर स्थित बालिका सैनिक स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अभिभावकों और छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। अभिभावक संघर्ष समिति ने 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अभिभावकों का आरोप है कि करीब 80 छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय, स्नानघर, भोजन, मेडिकल स्टाफ, सुरक्षा, पानी, खेल मैदान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही सैनिक स्कूल की आधिकारिक गाइडलाइंस लागू करने, छात्रवृत्ति व सब्सिडी सहित अन्य मांगें भी रखी गई हैं।
अब अभिभावकों ने बड़ा फैसला लेते हुए छात्राओं को सामूहिक रूप से घर ले जाने का निर्णय लिया है। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की गई है।