रूपवास: बिछड़ी मासूम बच्ची को पुलिस ने माता-पिता से मिलाया, गौरव ठाकुर ने पेश की इंसानियत की मिसाल
रूपवास। कस्बे के हनुमान तिराहे पर देर शाम परिवार से बिछड़कर एक मासूम बच्ची भटकती हुई मिली। इस दौरान स्थानीय निवासी गौरव ठाकुर ने संवेदनशीलता और सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्ची को सुरक्षित पुलिस थाने पहुंचाया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची की फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर परिजनों की तलाश शुरू की। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर बच्ची के परिजन थाने पहुंचे। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन के साथ गौरव ठाकुर का आभार जताया।
पुलिस की अपील: यदि कहीं कोई बच्चा अकेला या भटकता हुआ दिखाई दे तो उसे अनदेखा न करें। तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें, ताकि बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
भरतपुर तक न्यूज
खबर हमारी, फैसला आपका
Weir, Bharatpur | Nov 11, 2026