*राजनीति में बढ़ा कद:* कचनाव कलां के साधारण किसान परिवार में जन्मे प्रमोद चौधरी (धनु) ने बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
*मेहागांव से प्रबल दावेदारी:* कांग्रेस की ओर से मेहागांव विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशियों की सूची में प्रमोद चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है।
*जनता की पहली पसंद*: क्षेत्र की जनता प्रमोद चौधरी में अपना भावी विधायक देख रही है।
*4 वर्षों की मेहनत का नतीजा*: महज चार साल के राजनीतिक सफर में उन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और जुझारूपन के दम पर प्रदेश स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है।
*सभी वर्गों में मजबूत पैठ*: अपनी बेदाग छवि, व्यवहार और जनसेवा के बल पर वे न सिर्फ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं बल्कि अन्य दलों व आम जनता के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं।