।। आपका त्योहार हो सुरक्षित, इसके लिए तत्पर है औरंगाबाद पुलिस ।।
महाष्टमी को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा औरंगाबाद के द्वारा नगर, ओबरा, दाउदनगर थाना क्षेत्र सहित विभिन्न पूजा पंडालों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।