
#राजकीय_महाविद्यालय_बिसाऊ_में_विश्व_साक्षरता_दिवस_मनाया
बिसाऊ। राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में सोमवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साक्षरता एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया।
नोडल अधिकारी मनोज सुंडा ने निर्वाचन साक्षरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जागरूक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा पूरे शैक्षणिक सत्र में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर सहायक आचार्य रोहित मीणा ने भी विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता के महत्व से अवगत कराया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सहायक आचार्य शुभम कुमार, सुनीता कुमारी, सतकला, अनिता लोचिब सहित महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#शेखावाटीExpress #बिसाऊ #राजकीयमहाविद्यालयबिसाऊ #विश्वसाक्षरतादिवस #साक्षरतादिवस #निर्वाचनसाक्षरताक्लब #निर्वाचनसाक्षरता #जागरूकमतदाता #मतदाताजागरूकता #लोकतंत्र #लोकतांत्रिकमूल्य #झुंझुनू #राजस्थान #Bisau #ShekhawatiExpress #WorldLiteracyDay #VoterAwareness #ElectionLiteracy #RajasthanNews #JhunjhunuNews #LocalNews