
बलरामपुर जिले के रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती महिला को परिजन महतारी एक्सप्रेस (102 एंबुलेंस) से समय पर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला और स्टाफ क्वार्टर भी पूरी तरह सूने थे। स्थिति इतनी नाजुक थी कि मरीज को कहीं और ले जाना संभव नहीं था; नतीजतन, बेबस परिजनों को एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराने पर मजबूर होना पड़ा। प्रसव के करीब एक घंटे बाद जिला मुख्यालय से महिला स्वास्थ्य कर्मी पहुंची, तब जाकर जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार मिल सका।
इस लाचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए राजपुर बीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, सीएमएचओ ने विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
#Balrampur #Chhattisgarh #HealthCareCrisis #RuralHealth #ViralVideo #MahtariExpress #HealthDepartment #RevatpurPHC #FatafatNews