राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक का हुआ अभिनंदन
मदनपुर: नवयुवक पुस्तकालय में बुधवार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित मध्य विद्यालय सलैया के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं उमंगा मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि राजकुमार प्रसाद गुप्ता की उपलब्धि पूरे मदनपुर और औरंगाबाद जिले के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, अनुशासन और नवाचार के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समाज और विद्यार्थियों को प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर राजकुमार प्रसाद गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।
#AurangabadNews #Madanpur #TeacherAward #RajkiyaShikshakPuraskar #RajKumarGupta #EducationNews #BiharNews #TeacherHonor #BreakingNews #SityogNews
Bihar, India | Sep 10, 2026