अपैक्स बैंक प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव 7 जून को मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे
मुरैना, 0म.प्र. राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव दिनांक 07 जून 2026 को मुरैना जिले के रिठौराकलां एवं अम्बाह क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री यादव प्रातः 8:00 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर मालनपुर, रिठौराकलां, पड़ावली, हरदोनी, कुतवार, बसैया एवं दिवनी मार्ग से होते हुए अम्बाह पहुंचेंगे।
प्रवास के दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों से भेंट करेंगे। इसके उपरांत श्री यादव अम्बाह में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।