मोहर्रम के पावन अवसर पर इमाम हुसैन की शहादत की याद में मानव सेवा का संदेश देते हुए असपा नेता इकराम हसन ने छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। इस दौरान उन्होंने भाईचारे, इंसानियत और सेवा की भावना को सबसे बड़ा संदेश बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और इस पहल की सराहना की। इकराम हसन ने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी हमें सत्य, न्याय, इंसानियत और मानव सेवा का रास्ता दिखाती है, जिसे समाज में आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
#JanwaniExpress #IkramHasan #Muharram #ImamHussain #Sabeel #Humanity #Laksar #Haridwar #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #TrendingNews #LatestNews #Brotherhood