उत्तराखंड के खानपुर से बड़ी खबर:
15 दिन से लापता शेरपुर बेला के प्रमोद सैनी का जंगल में मिला शव, कई टुकड़ों में कटी लाश देखकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
लक्सर/खानपुर उत्तराखंड के सीमावर्ती जंगली इलाके से आज एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पिछले 15 दिनों से लापता 35 वर्षीय युवक प्रमोद सैनी का शव जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
जैसे ही यह खबर आसपास के इलाकों में फैली, कई गांवों के सैकड़ों लोग जंगल की ओर दौड़ पड़े ।
सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंची और टुकड़ों में मिले शव के टुकड़े इकट्ठे कर साक्ष्यों को जुटाने में लग गई ।
शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
#thenetworknewsindia
#हरिद्वारपुलिस
#viralreels
#उमेशकुमार
#BreakingNews
#UttarakhandNews