
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न
---
डी ई जी इंस्टीट्यूट में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुयश परनाम भी उपस्थित हुए। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉक्सो अधिनियम, यातायात अधिनियम एवं सूचना का अधिकार अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून के पालन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न विधिक सेवाओं के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी । शिविर में इंस्टीट्यूट के संचालक श्री राजीव मीणा, मनीष पाटिल एवं अन्य शिक्षक और विद्यार्थीगण के अलावा पैरा लीगल वॉलंटियर श्रीमती अनीता यादव एवं सुश्री नेहा यादव भी उपस्थित थीं।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#khandwa