दिल्ली के रेस्टोरेंट में बिहार के मंत्री से जुड़ी ‘चप्पल कांड’ की चर्चा, महिला वेटर ने की पिटाई?
नई दिल्ली/पटना। सूत्रों के हवाले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के एक मंत्री को दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में उस वक्त कथित तौर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब वहां काम करने वाली एक महिला वेटर ने कथित रूप से उनकी चप्पल से पिटाई कर दी।
हालांकि, इस कथित घटना की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है और न ही इसके पीछे की वास्तविक वजह सामने आई है। घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।
बिहार दस्तक को मिली सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, पिटाई खाने वाले मंत्री बिहार एक कद्दावर नेता बताए जा रहे हैं। हालांकि, मंत्री की पहचान और घटना के पूरे घटनाक्रम को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
बिहार दस्तक इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। घटना से जुड़े आधिकारिक तथ्य सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।
#Bihar #BiharNews #ChiragPaswan #Dilli #Delhi #DelhiRestaurant #SanjaySingh #Mahua #BiharPoltics
Bihar, India | Aug 27, 2026