पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से बड़ी खबर सामने आई। जहां तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक होटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई।
पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में एक होटल में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बीरभूम के तारापीठ में चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 5 बजे आग लगी।
इस दौरान होटल के अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।