Public App Logo
ग्यारह प्रमुख श्रम संबधी मांगों को लेकर भामसं ने किया प्रदर्शन चित्तौड़गढ़ 17 अगस्त। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं समाज के कमजोर वर्गों के हित में 11 प्रमुख श्रम संबंधी मांगों को लेकर सोमवार 17 अगस्त को जिला मुख्यालय पर शास्त्रीनगर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय से कलेक्ट्रेट चौराहा तक रैली निकाल कर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला मंत्री सागरमल टांक ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भारत का श्रमिक वर्ग राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। देश के उद्योगों, सेवा क्षेत्रों, बैकिंग, परिवहन, निर्माण, विद्युत, उत्पादन तथा सार्वजनिक सेवाओं के विकास में श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। आर्थिक प्रगति के बावजूद आज भी करोड़ों श्रमिक महंगाई, असमान वेतन, सामाजिक सुरक्षा के अभाव एवं श्रम कानूनों से जुड़े अनेक व्यावहारिक संकटों का सामना कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ अपनी स्थापन� - Chittaurgarh News