
Noida Metro Expansion: नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, इन इलाकों से होकर गुजरेगी Aqua लाइन
Noida Metro News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर है. केंद्र सरकार ने एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है. इसके तहत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा. इस रूट पर 5 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे और परियोजना पर करीब 2,390 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
📍 नई मेट्रो से इन इलाकों को मिलेगा फायदा:
• नोएडा सेक्टर-51
• नोएडा सेक्टर-61 (ब्लू लाइन से इंटरचेंज कनेक्टिविटी)
• नोएडा सेक्टर-60
• नोएडा सेक्टर-70
• नोएडा सेक्टर-73
• नोएडा सेक्टर-122
• ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सेक्टर-4
• गौर सिटी-1 और गौर सिटी-2
• क्लियो काउंटी रेजिडेंसी
• गौर सिटी मॉल, H&S मॉल और ब्लू सफायर मॉल के आसपास के इलाके
इस मेट्रो विस्तार से IKEA, एंथुरियम मॉल, टेक महिंद्रा, TCL टेक, क्लाउडनाइन हॉस्पिटल और कैलाश हॉस्पिटल जैसे प्रमुख व्यावसायिक और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच भी बेहतर होने की उम्मीद है.
नया कॉरिडोर बनने से दिल्ली और NCR के दूसरे हिस्सों तक मेट्रो से सफर करना आसान हो सकता है. साथ ही सड़क पर ट्रैफिक का दबाव और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है.
#NoidaMetro #NoidaMetroExpansion #GreaterNoidaWest #AquaLine #NoidaNews #GreaterNoidaNews #MetroNews #NoidaDevelopment #UttarPradeshNews #DelhiNCR