रोटावेटर से पार्ट्स चोरी करते दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पुलिस ने भेजा जेल
नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली बनाही स्थित पैक्स गोदाम के पास मंगलवार देर शाम चोरी की कोशिश को ग्रामीणों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार सियरूआ नावाडीह गांव के दो युवक कथित रूप से लाल बहादुर सिंह के रोटावेटर से पार्ट्स खोल रहे थे। आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर पड़ते ही दोनों को मौके पर पकड़ लिया गया और रोटावेटर मालिक को सूचना दी गई।
इसके बाद दोनों आरोपियों को नौहट्टा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित लाल बहादुर सिंह के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी की घटना समय रहते टल गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को देने की अपील की है।
#Nauhatta #Rohtas #Bihar #CrimeNews #Theft #PoliceAction #BreakingNews #BiharNews #RohtasNews #NauhattaPolice #VillageAlert #LocalNews