रोहतास का बढ़ा मान, NEET-UG 2026 में सफलता पर विधायक मुरारी प्रसाद गौतम पहुंचे रसूलपुर,
मेधावी छात्र हर्ष वर्मा को किया सम्मानित
रोहतास। नीट-यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले रसूलपुर गांव निवासी मेधावी छात्र हर्ष वर्मा के आवास पर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम पहुंचे। उन्होंने हर्ष वर्मा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया, मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ने हर्ष वर्मा के माता-पिता एवं परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर्ष ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे रोहतास जिले का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह सफलता प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रमुख कामेश्वर सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने हर्ष वर्मा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे क्षेत्र में इस सफलता को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है।
अपना रोहतास परिवार की ओर से भी हर्ष वर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 💐
#ApnaRohtas #Rohtas #NEETUG2026 #HarshVerma #Rasoolpur #MurariPrasadGautam #RohtasNews #BiharNews #SuccessStory #MedicalAspirant #ProudMoment #Education #NEETSuccess #Sasaram #Nauhatta #Bihar #Congratulations #अपना_रोहतास #रोहतास #नीट2026 #हर्ष_वर्मा #मुरारी_प्रसाद_गौतम #शिक्षा #सफलता #बधाई