पैसे छीनने का विरोध करने पर चाकू से हमला करनेवाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया सेन्ट्रल जेल
दुमका के नगर थाना क्षेत्र के हरणाकुंडी में रविवार देर शाम पैसे छीनने का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल मल्लाह को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
घायल गौतम मिर्धा के अनुसार, विशाल ने उनके भतीजे को रास्ते में रोककर पैसे छीनने का प्रयास किया था।
शोर सुनकर गौतम मौके पर पहुंचे और भतीजे को छुड़ाकर घर ले जाने लगे। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से उनकी पीठ पर चाकू से 2 बार हमला कर दिया।
बचाव के दौरान गौतम के हाथ में भी चाकू लग गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे विशाल को जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया।
घायल के बयान के आधार पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
#दुमका #हरणाकुंडी #चाकूबाजी #अपराध #गिरफ्तारी #नगरथाना #झारखंड #SanthalParganaKhabar