
🚨 गुठनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! स्मैक तस्करी में दो युवक गिरफ्तार, 16.81 ग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद
सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरैला चिमनी भट्ठा के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र निवासी सुजीत कुमार पासवान (22) और पंकज कुमार (20) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 16.81 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं, इस मामले में कालीचरण चौहान नामक एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
📍 स्थान: गुठनी, सीवान (बिहार)
पूरी खबर के लिए जुड़े रहिए Hindustan TV (Manish Kumar) के साथ।
#SiwanNews #GuthaniNews #BiharNews #HindustanTV #ManishKumar #SiwanPolice #GuthaniPolice #CrimeNews #SmackNews #DrugSmuggling #UPNews #BiharPolice #सीवान #गुठनी #बिहार_न्यूज #पुलिस_कार्रवाई #नशा_मुक्त_बिहार
Mairwa, Siwan | Nov 13, 2026