मैरवा में मदरसा शिक्षा सुधार की पहल की सराहना! सलीम परवेज के प्रयासों को शिक्षकों ने सराहा
लालगंज मदरसे में चेयरमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर जताया आभार, मदरसा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और भाई-भतीजावाद पर रोक लगाने की उठी मांग।
मैरवा (सिवान)। प्रखंड के लालगंज स्थित मदरसे में सैकड़ों लोगों और मदरसा शिक्षकों ने मदरसा बोर्ड के चेयरमैन सलीम परवेज के चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर उनके कार्यों की सराहना की। शिक्षकों ने कहा कि मदरसा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं।
शिक्षकों का कहना है कि मदरसे के बच्चों को दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा भी मिलनी चाहिए, ताकि वे डॉक्टर और इंजीनियर बनकर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान मदरसों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भाई-भतीजावाद पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई।
#Mairwa #Siwan #BiharNews #SalimParvez #MadrasaEducation #EducationReform #SiwanNews #HindustanTV #ManishKumar
Mairwa, Siwan | Nov 15, 2026