Public App Logo
पेड़ में फंदे पर लटका मिला युवक का शव हरदोई। कोतवाली पिहानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमिरता के मजरा चौकी में बुधवार को पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने युवक की पहचान विनीत कुमार पुत्र भूधर के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक विनीत पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और शराब का भी आदी हो गया था। बताया जाता है कि वह अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचता था। ग्रामीणों के अनुसार विनीत ने अपनी खेती-बाड़ी समेत अन्य संपत्ति बेच दी थी। उसके पास अब केवल मकान बचा था। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी व दो पुत्रियां दिल्ली में रहती हैं, जबकि पुत्र नीमसार में संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं युवक की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। - Hardoi News