छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के टीपी नगर इलाके में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक शराब दुकान के पास 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान दर्री थाना क्षेत्र के अटल आवास निवासी सुग्रीव रजवार के रूप में हुई है, जो पेशे से एक गैरेज कर्मी थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी सुरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।
#KorbaNews #ChhattisgarhNews #CrimeNews #KorbaPolice #BreakingNews #CGNews #FatafatNews