
नवरात्रि-विजयदशमी पर जगमगाया उरई! सात प्रमुख चौराहों की बदली सूरत, रंग-बिरंगी रोशनी से बढ़ी शहर की रौनक
जिलाधिकारी समीर की पहल से उरई विकास प्राधिकरण ने कराया आकर्षक सौंदर्यीकरण, त्योहारों के उल्लास में चार चांद लगा रहीं रंग-बिरंगी झालरें।
उरई, जालौन
नवरात्रि और विजयदशमी के पावन पर्व पर जनपद मुख्यालय उरई के प्रमुख चौराहे आकर्षक विद्युत सजावट से जगमगा उठे हैं।
शहर को उत्सवी और खूबसूरत स्वरूप देने के लिए जिलाधिकारी एवं उरई विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष समीर के निर्देश पर विशेष पहल की गई है।
सात प्रमुख चौराहों पर आकर्षक लाइटें और रंग-बिरंगी झालरें लगाई गई हैं, जिससे शहर की रौनक में चार चांद लग गए हैं।
उरई विकास प्राधिकरण की इस पहल के तहत पटेल चौराहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा, भगत सिंह चौराहा, शिवाजी चौक, राणा प्रताप चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई चौक और जिला परिषद तिराहा को विद्युत सजावट से सजाया गया है।
इन प्रमुख स्थानों पर की गई रोशनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
त्योहारों के दौरान शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ नागरिकों को स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक नगरीय वातावरण उपलब्ध कराना इस पहल का उद्देश्य है। चौराहों की जगमगाहट से उरई में उत्सवी माहौल दिखाई दे रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस पहल से त्योहारों की रौनक के साथ शहर की सुंदरता को भी नया रूप मिला है।
FM News Jalaun | जिला संवाददाता सोनू सिंह (सोनू महाराज)
#FMNewsJalaun #FMNewsTV #JalaunNews #OraiNews #Urai #Jalaun #DMJalaun #Navratri2026 #Vijayadashami #UraiDevelopmentAuthority #SamirDM #FestivalLights #जालौन_समाचार #उरई_की_रौनक #सोनू_महाराज
Kalpi, Jalaun | Oct 13, 2026