
विधायक गणेश चंद्र चौहान के प्रयासों से नाथनगर-काली पीड़िया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को मिली स्वीकृति
करीब 35.74 करोड़ रुपये की लागत से 15.5 किमी सड़क का होगा कायाकल्प, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाथनगर से काली पीड़िया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन स्तर से स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस महत्वपूर्ण मार्ग के विस्तार और मजबूती की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण विभाग की प्रमुख एवं अन्य जिला मार्गों के चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत इस परियोजना को शामिल किया गया है। लगभग 15.50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण एवं चौड़ीकरण पर करीब 35.74 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से नाथनगर, काली पीड़िया तथा आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।स्थानीय नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। लोगों का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।
नाथनगर-काली पीड़िया क्षेत्र के समस्त नागरिकों, व्यापारियों एवं भूमि स्वामियों को इस जनहितकारी परियोजना के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। विकास के इस कार्य में जनसहयोग और सकारात्मक सहभागिता से क्षेत्र प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।