बारिश के बीच महुली पुलिस बनी आमजन की मददगार, पेड़ हटाकर बाधित मार्गों को कराया सुचारू
संतकबीरनगर। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बीच आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर महुली पुलिस सक्रिय नजर आई। पेड़ गिरने से विभिन्न मार्गों पर आवागमन बाधित होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ कराया।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में खराब मौसम को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण थाना महुली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हुई।सूचना प्राप्त होते ही महुली पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे पेड़ों को हटवाने एवं कटवाने की कार्रवाई कराई। पुलिस की तत्परता से बाधित मार्गों को शीघ्र ही साफ कराकर आमजन के लिए आवागमन सुचारू कराया गया।खराब मौसम के दौरान पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से राहगीरों को राहत मिली। पुलिस द्वारा लोगों से भी बारिश के दौरान सावधानी बरतने तथा किसी प्रकार की बाधा या आपात स्थिति होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।#uppollic #संतकबीरनगर