प्रेमलता महाविद्यालय में दिखी ‘अनकही कहानी’, नाट्य मंचन के जरिए सामने आई मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा
मेंहदावल/अछिया। प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर आधारित ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ सांस्कृतिक नाट्य प्रस्तुति का सजीव प्रसारण देखा गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, सेवा कार्यों तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजन में संयोजक संदीप त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति को देखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को नाट्य माध्यम से समझने का अवसर प्राप्त किया।‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उत्तर प्रदेश में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास से जुड़े विषयों को सांस्कृतिक माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।#सेवा_संकल्प_अभियान
#अनकही_कहानी
#नमो_सेवा
#नरेंद्र_मोदी
#25वर्ष_जनसेवा
#राष्ट्रसेवा
#NationFirst
#SevaSankalp
#AnkahiKahani
#NarendraModi
#BJP
#BJP4UP
#भाजपा
#उत्तर_प्रदेश
#प्रेमलता_महाविद्यालय
#अछिया
#सांस्कृतिक_कार्यक्रम
#जनसेवा